महाराष्ट्र से शादी में रायबरेली जा रहे परिवार की टाटा सूमो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे परिवार की टाटा सूमो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी..

Feb 7, 2022 - 04:38
Feb 7, 2022 - 04:54
 0  6
महाराष्ट्र से शादी में रायबरेली जा रहे परिवार की टाटा सूमो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
फाइल फोटो

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे परिवार की टाटा सूमो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टाटा सूमो में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - एमएलसी चुनाव अब एक साथ 9 अप्रैल को होंगे, जानिये ये है वजह

दुर्घटना के दौरान एक बाइक सवार चपेट में आ गया। उसकी भी मौत हो गई। घटना मंगलवार को सवेरे जनपद के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तिंदवारी थाना अध्यक्ष ने घायलों को पहले सीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर आरके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के माले का रहने वाला गोविंद का परिवार रायबरेली में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए टाटा सूमो से जा रहा था। उधर फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा सूमो को जोरदार टक्कर मारी। जिससे टाटा सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और सड़क के किनारे पलट गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी ट्रक के चपेट में आ गया। बाइक सवार श्याम तिवारी निवासी जसपुरा बहन की नंद की शादी में जा रहा था, उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना में महाराष्ट्र के गोविंद की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें - बांदा ब्रेकिंग : बांदा से झांसी व कानपुर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन ठप

यह भी पढ़ें - खजुराहो में एक बार फिर विमान सेवा बहाल, स्पाइस जेट कंपनी का विमान इस तारीख से दिल्ली भरेगा उड़ान 

उन्होंने बताया कि घायलों की आईडी निकालकर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है तथा सभी घायलों का ट्रामा सेंटर में बेहतर इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

district hospital banda, hospital

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0