बाँदा के लोहिया रेलवे अंडर ब्रिज पर आवागमन चालू

बाँदा का लोहिया रेलवे अंडर ब्रिज आज आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके शुरू होने से स्थानीय नागरिकों...

Jan 11, 2025 - 18:44
Jan 11, 2025 - 18:56
 0  9
बाँदा के लोहिया रेलवे अंडर ब्रिज पर आवागमन चालू

बाँदा। बाँदा का लोहिया रेलवे अंडर ब्रिज आज आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके शुरू होने से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इस अंडर ब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस वजह से यात्रियों को अपने दैनिक आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मरम्मत कार्य अभी चालू है लेकिन आम जनता के आवागमन लिए खोल दिया गया है। जनता का मानना है कि इस अंडर ब्रिज के खुलने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और रोजमर्रा की जिंदगी में सुगमता आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 1
Love Love 3
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2