शादी के सात फेरे से पहले ही दूल्हे की ये हैरान करने वाली हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

धर्म नगरी चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में कानपुर से आई बारात के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब...

Jan 28, 2023 - 08:14
Jan 28, 2023 - 10:40
 0  1
शादी के सात फेरे से पहले ही दूल्हे की ये हैरान करने वाली हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

चित्रकूट, धर्म नगरी चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में कानपुर से आई बारात के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब शादी के सात फेरे से पहले ही दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में घुसने लगा। दूल्हे की ये हरकतें दुल्हन को रास नहीं आई, उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिससे बारात को बिना दुल्हन ही बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें - बांदाः रेलवे द्वारा श्री हनुमान मंदिर को हटाने की नोटिस पर हिंदू संगठन भड़के

इन दिनों शादी-बारात सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में कई जगहों से बिना दुल्हन के बारात लौटने के मामले सामने आए हैं। इसी तरह का एक मामला चित्रकूट से सामने आया है। यहां जयमाल के दौरान एक दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी की सुंदरता देखकर वहीं फिदा हो गया। दूल्हे से रहा नहीं गया तो वह बार-बार दुल्हन के कमरे में जाने लगा। सात फेरों से पहले दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन को अच्छा नहीं लगा।

इसी बीच एक बार दूल्हा फिर दुल्हन के कमरे में पहुंच गया। इस बीच दूल्हे के पिता ने उसे दुल्हन के कमरे में जाते हुए देख लिया। दूल्हा बने बेटे की हरकतें उसके पिता को भी अच्छी नहीं लगी। पिता ने बेटे को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पिता ने सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। बदले में दूल्हे ने भी अपने पिता को चांटा मारा। 

यह भी पढ़ें -इस वजह से घर से बुलाकर अधेड़ की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 द्वारचार की रस्म के बाद दूल्हे की हरकत से दुल्हन ने खुद की शादी से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार उसके कमरे में पहुंचा और कहा कि अगले एक साल तक उसे ससुराल से मायका के लिए बिदा नहीं करेंगे। दुल्हन के इंकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। मामला चौकी पहुंचा और फिर बारात बिना दुल्हन बिदा कराए ही लौट गई।

यह भी पढ़ें -  पेट्रोल पंप में छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में कानपुर के बर्रा निवासी युवक की बारात गुरुवार को आई थी। बारात का स्वागत होने के बाद शाम को द्वारचार की रस्म अदा हुई। इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा।

बताते हैं कि जयमाला के दौरान लड़की की खूबसूरती देख दूल्हा उससे एक पल भी जुदा न होने का फैसला कर बैठा। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा कई बार दुल्हन के कमरे में गया। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को अच्छी नहीं लगी और वह भड़क गई। क्योंकि दूल्हा कह रहा था कि वह ससुराल से उसे एक साल तक मायका के लिए विदा नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 2
Wow Wow 0