प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस दिन बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह..

May 2, 2023 - 09:11
May 2, 2023 - 09:22
 0  2
प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस दिन बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे

बांदा प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 4 मई को भाजपा प्रत्याशियों   के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

यह भी पढ़े- विकलांगता को मात देने वाले हीरो अनिल कुमार, पढ़ें प्रेरक कहानी

     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 4 मई गुरुवार को दोपहर 1 बजे तिंदवारी कस्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर, रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि सायं 5 बजे बांदा शहर के मंडपम मैरिज हॉल में भाजपा के पक्ष में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

यह भी पढ़े- दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी 

जनसभा के बाद वे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0