राज्य सरकार प्रमुख मुद्दों से भटका रही जनता का ध्यान : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार पर जनता का ध्यान प्रमुख मुद्दों से भटकाने का..

Dec 1, 2020 - 07:33
Dec 1, 2020 - 07:49
 0  4
राज्य सरकार प्रमुख मुद्दों से भटका रही जनता का ध्यान : दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

दमोह,

कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार पर जनता का ध्यान प्रमुख मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आज जो समस्याएं हैं, उन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यह बातें उन्होंने सोमवार रात पन्ना जाते समय दमोह में लव जिहाद को खिलाफ सरकार द्वारा बनाए जा रहे कानून को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही।

यह भी पढ़ें - डकैत ददुआ पर बनी फिल्म तानाशाह अब बीहड़ के बागी नाम से हुई रिलीज़

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सोमवार देर रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पन्ना पहुंचे। भोपाल से पन्ना जाते समय दमोह में उन्होंने लव जिहाद को लेकर कहा कि यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन और गरीबी खत्म हो जाए तो हमें दिक्कत नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर प्रमुख मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।

उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भी भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। भाजपा को नये कानून बनाने से पहले किसानों से बात करनी चाहिए थी।

इस कानून से बड़े लोगों और मल्टीनेशनल स्तर के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। यदि कानून लाने के पहले ही सरकार किसानों से चर्चा कर लेती, तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के मध्यप्रदेश में लोगों पर होने वाले परीक्षण को लेकर कहा कि इसमें प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए। सरकार को जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। यदि कोई दुष्प्रभाव हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि नतीजे हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। इस बात की भी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने सिंधिया को लेकर कसा तंज, भाजपा के संकल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0