राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची बांदा, दिए यह निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, बाल विवाह..

Feb 13, 2025 - 23:13
Feb 13, 2025 - 23:16
 0  1
राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची बांदा, दिए यह निर्देश
राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची बांदा, दिए यह निर्देश
बांदा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, बाल विवाह आदि से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई से पहले उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र गुरेह और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार वितरण की समीक्षा करते हुए, पोषण ट्रैकर ऐप की जानकारी ली। उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट वितरित की और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराकर फल वितरित किए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में उन्होंने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष, मेस और हॉस्टल का निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत कर भोजन, शिक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। दो पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने के लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए।
महोखर की एक महिला ने ससुराल में उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत की, जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और उसकी दो बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने को कहा। एक अन्य महिला ने दहेज मांग और पति द्वारा मारपीट की शिकायत की, जिस पर दोनों पक्षों को समझाकर परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से मध्यस्थता कराने के निर्देश दिए। अतर्रा की एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की, जिस पर उन्होंने जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि महिलाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और हरसंभव सहायता दी जाए। स्वास्थ्य विभाग को महिला अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराने और बच्चों का टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिला आयोग के टोल-फ्री नंबर के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0