भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी महानगर के अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बिना एक जिला मंत्री की नियुक्ति करने पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झांसी महानगर भारतीय जनता युवा...

Jul 1, 2023 - 02:54
Jul 1, 2023 - 02:55
 0  10
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी महानगर के अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

झांसी,

प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बिना एक जिला मंत्री की नियुक्ति करने पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झांसी महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें हमीरपुर के शरण द्विवेदी ने खोला राज़, स्कूल के शिक्षक को पेड़ पर बांधकर की पिटाई



शुक्रवार की देर रात प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी ने झांसी महानगर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन के नाम नोटिस जारी करते हुए लिखा कि ऐसा विदित हुआ है कि आपने बिना प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के एक जिला मंत्री की नियुक्ति की है। पिछली बैठक में ही उनके द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि मंडल स्तर तक परिवर्तन करने के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व व जिले में परिवर्तन हेतु प्रदेश नेतृत्व की अनुमति अनिवार्य है।

चूंकि आपने बिना प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के विधायक के पुत्र की नियुक्ति की है जो कि घोर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। क्यों न इस कृत्य के लिए आपको जिला अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने नोटिस के प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय को भेजने के लिए निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें  टीएमयू का नायाब तोहफा : दौड़ते वाहनों से अब मिलेगी मुफ्त बिजली

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0