चित्रकूट में मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा - नर्मदा मैया के पानी को मंदाकिनी मैया से मिलाएंगे
239 करोड़ 79 लाख रुपये लागत से सतना के मझगवां में बनेगा बांध रविवार दोपहर चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ..
![चित्रकूट में मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा - नर्मदा मैया के पानी को मंदाकिनी मैया से मिलाएंगे](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/04/image_750x_6253d823af5cb.jpg)
239 करोड़ 79 लाख रुपये लागत से सतना के मझगवां में बनेगा बांध रविवार दोपहर चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ के विवेकानंद सभागार में आयोजित गौरव दिवस के कार्यक्रम में साधु-संतो का सम्मान को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपने भाषण में उन्होंने कहा मंदाकिनी हमारी जीवन रेखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी आज संकल्प ले रहा हूं।
यह अद्भुत क्षेत्र है। मंदाकिनी की धारा कल-कल बहती रहे इसलिए हम विकास खंड मझगवां में पिंडरा गांव से तीन किलोमीटर दूर वैश्वनी नदी में बांध बनाया जाएगा। इसके लिए मैं 239 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत करता हूं। पहले चरण में बांध बनेगा और दूसरे चरण में बरगी का पानी सतना जिले में आएगा। मैं कामदगिरी से यह प्रार्थना करता हूं कि यह काम जल्द हो। नर्मदा मैया का पानी जैसे ही यहां आएगा इस पानी को वैश्वनी नदी से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकल्प करते हैं कि नर्मदा मैया को मंदाकिनी मैया से मिलाएंगे।
यह भी पढ़ें - राम जन्म उत्सव पर 5 लाख दीपों से जगमगाया कामदगिरि पर्वत और रामघाट
भगवान श्रीराम के तपोस्थल चित्रकूट को प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि जगत के कल्याण के लिए भगवान ने अवतार लिया था। चित्रकूट की जनता धन्य है। यहां के संगठन धन्य हैँ। यहां साढ़े 11 साल तक भगवान श्रीराम विराजमान हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट का गौरव बढ़ाने वालों का मैं अभिनंदन करता हूं। चित्रकूट की यह अद्भुत भूमि है। यहां दीपावली के समय पर जो मेला उमड़ता है उसका कल्पना करना मुस्किल है। चित्रकूट के गौरव का तीनों लोकों में मुकाबला नहीं हो सकता। आगे उन्होंने कहा कि मंदाकिनी हमारी जीवन रेखा है इसकी सफाई करेंगे। प्लास्टिक की जगह कागज और कपड़े का उपयोग करेंगे। नदी की धारा को अविरल बनाने का सभी काम करेंगे। सभी ने यह संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री आगे घोषणा करते हुए कहा कि चित्रकूट आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई तकलीफ न हो इसलिए विकास, सड़के, नालियों के काम किए जाएंगे। इसमें मोहकमगढ़ से पीली कोठी तक 49 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से शानदार आरसीसी मार्ग बना जाएगा। इसके साथ ही चित्रकूट नगर में नाली का निर्माण 62 करोड़ से होगा।अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत चित्रकूट में 12 करोड़ के काम होंगे। वहीं 127 करोड़ 47 लाख विकास कार्य के लिए खर्च होंगे। जिसमें ढाई करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बना जाएगा। इसके साथ ही बाउंड्री वाल और बाढ़ में परशानी को देखते हुए 15 करोड़ की लागत से भूमिगत विद्युतीकरण योजना का काम चित्रकूट में किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य छोटे-मोटे कार्य होंगे।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के दिन साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाएगा चित्रकूट, सीएम भी होंगे शामिल
यह भी पढ़ें - अयोध्या से वन गमन को निकले श्रीराम के पग जहां-जहां पड़े थे, वहां बनेगा राम वन गमन पथ
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)