राम जन्म उत्सव पर 5 लाख दीपों से जगमगाया कामदगिरि पर्वत और रामघाट

प्रभु श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में राम नवमी के पावन पर्व पर राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक..

राम जन्म उत्सव पर 5 लाख दीपों से जगमगाया कामदगिरि पर्वत और रामघाट

  • राम दर्शन में हुए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन

प्रभु श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में राम नवमी के पावन पर्व पर राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक भक्ति भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया इस बस अवसर पर सभी मठ मंदिरों में भए प्रगट कृपाला दीन दयाला के साथ राम जन्म उत्सव पर भजन-कीर्तन और भंडारे का दौर चला शाम को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में रामघाट भारत घाट सहित कामदगिरि पर्वत के चारों ओर 500000 दीप जलाकर भक्तों ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए। 

रामघाट में जब लाखों दीप एक साथ जलाए गए तो मां मंदाकिनी में बड़ा ही मनोरम दृश्य देखने को मिला मानो आकाश के तारे जमीन पर उतर आए हैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए दूरदराज से लाखों की तादाद में भक्त जनों की भी भीड़ चित्रकूट में रहे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों के अलावा प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान कामदगिरि में दीप जलाया इसके अलावा राम दर्शन भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए  रामनवमी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में जिला अधिकारी चित्रकूट जिला अधिकारी सतना का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - रामनवमी के दिन साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाएगा चित्रकूट, सीएम भी होंगे शामिल

अयोध्या शोध संस्थान,संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में स्थित पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित रामायण दर्शन परिसर खोही में श्री राम जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। महोत्सव में अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया।  डॉ ज्योति ने  स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा रचित संस्कृत भाषा में  सोहर प्रस्तुत की एवं अनेक बधाई अवधी भाषा में भी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के दृष्टिबाधित छात्र सोमेश सिंह सिंगर एवं उनके दिव्यांग कलाकार साथियों द्वारा बुंदेली भाषा में बधाई एवं श्री रामजी के भजनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को रसपूर्ण बनाया।  ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ विवेक फड़नीस, डॉक्टर राजा पाण्डेय, अमृता त्रिपाठी नम्रता त्रिपाठी एवं साथियों के द्वारा अनेक प्रस्तुतियों ने लोगों को आनंदित किया। बनारस से आए युवा कलाकार रोहित की बांसुरी वादन एवं मोहित के गायन व तबला संगत सतना के रोहित ने सबको मोहित कर लिया ।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में पहली बार 10 अप्रैल को 5 लाख दिए इस वजह से जलाए जाएंगे

भक्ति संगीत एवं बधाई गीत का प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा कार्यक्रम में बांदा के रमेश पाल एवं साथियों द्वारा राम जन्म के पावन अवसर पर भव्य दिवारी नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आनंद के उत्कर्ष पर पहुंचाया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर गोपाल कुमार मिश्र ने सभी को श्री राम जन्म महोत्सव की बधाई देते हुए अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन चित्रकूट के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया कि प्रदेश में अन्य स्थानों की भांति चित्रकूट में भी प्रशासन ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया। आगे भी चित्रकूट सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में प्रशासन की प्राथमिकता में रहे ऐसी अपेक्षा भी व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजा पांडे ने किया।

अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ भगवान राम की आरती भए प्रगट कृपाला के गान के साथ भगवान से सब की मंगल की कामना करते हुए कार्यक्रम को विश्राम किया गया। रामनवमी के दीपोत्सव कार्यक्रम में ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने वाले जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला एडीएम कुंवर बहादुर सिंह एसडीएम पूजा यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामअचल कुरील जिला पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला गायत्री शक्तिपीठ के राम नारायण त्रिपाठी नवलेश दीक्षित पूर्व प्रधान अरुण त्रिपाठी राकेश केसरवानी शंकर यादव राजेंद्र पार्टी अंजू वर्मा अर्चना सिंह विनोद वर्मा गंगा केसरवानी सुरेश केसरवानी आदि प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी राम भक्तों का सराहनीय योगदान रहा बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से सजाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही उसी पर जिलाधिकारी सहित उनकी टीम और कामदगिरि स्वछता टीम के सभी लोगों ने दीप जलाया  दीप उत्सव कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने बढ़ चढ़कर कामदगिरि पर्वत में दीप जलाया।

यह भी पढ़ें - अयोध्या से वन गमन को निकले श्रीराम के पग जहां-जहां पड़े थे, वहां बनेगा राम वन गमन पथ

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2