साहू राठौर चेतना महासभा ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई की जयंती मनाई

,साहू राठौर चेतना महासभा के तत्वाधान में आयोजित श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई की 1007 जयंती पर...

साहू राठौर चेतना महासभा ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई की जयंती मनाई

बांदा,साहू राठौर चेतना महासभा के तत्वाधान में आयोजित श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई की 1007 जयंती पर साहू समाज द्वारा शहर में कलश यात्रा एक होटल से प्रारंभ होकर पद्माकर चौराहा बाकरगंज चौराहा छावनी चौराहा गुलर नाका चौक बाजार होते हुए बलखंडी नाका होटल में संपन्न हुई। कलश यात्रा के उपरांत मां कर्मा बाई की आरती दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेधावियों का सम्मान किया गया।

  यह भी पढ़ें- बांदाःपहले सरकारी किताबें, अब 108 की चार एंबुलेंस पहुंची कबाड़ की दुकान में 


कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू, संरक्षक रामसरन साहू  व संरक्षक सत्यनारायण साहू ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम बिहारी साहू, जिला महासचिव पवन साहू, युवा जिला अध्यक्ष विष्णु साहू, युवा जिला महासचिव अंकित साहू, नगर अध्यक्ष रामनारायण साहू, नगर महासचिव अखिलेश साहू, मनोज साहू, जितेंद्र राज साहू, अशोक साहू, लवलेश साहू, राम गोपाल साहू, भोला शंकर साहू, रमेश साह, विनय साहू ,दिलीप साहू पन्नालाल साहू ,महिला जिलाध्यक्ष रामदेवी, महिला जिला महासचिव मंजू साहू आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंजय किशोर दीक्षित बने बाँदा चित्रकूट टीचर्स सोसाइटी के चेयरमैन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0