सदगुरु नेत्र चिकित्सालय ने 1.55 लाख आंखों का ऑपरेशन कर बनाया कीर्तिमान

नेत्र चिकित्सकीय सेवा संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट में नव लेखावर्ष के प्रथम दिवस गुरुदेव संत रणछोड़दास महाराज...

Apr 3, 2024 - 00:27
Apr 3, 2024 - 00:29
 0  1
सदगुरु नेत्र चिकित्सालय ने 1.55 लाख आंखों का ऑपरेशन कर बनाया कीर्तिमान

चित्रकूट। नेत्र चिकित्सकीय सेवा संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट में नव लेखावर्ष के प्रथम दिवस गुरुदेव संत रणछोड़दास महाराज के पूजन एवं आरती के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. बीके जैन, शिक्षा समिति अध्यक्ष ऊषा जैन एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने पूजन कर विभिन्न विभाग के प्रमुखों को लेखा पुस्तिकाओं का वितरण किया। 

यह भी पढ़े : निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए बताए विकल्प

तत्पश्चात डॉ. इलेश जैन ने गत वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़ों को सभी के साथ साझा करते हुए बताया कि 2023-24 में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय ने रिकार्ड 1.55 लाख आंखों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सात हजार से अधिक सामुदायिक नेत्र शिविर लगाए गए। 19.29 लाख लोगों तक नेत्र सेवा उपलब्ध करायी गयी। इसी क्रम में जानकीकुण्ड चिकित्सालय द्वारा 46 सौ सर्जरी एवं 3.80 लाख से अधिक स्वास्थ परीक्षण संपन्न किये गए। यह वर्ष ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा। ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने कहा कि गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा प्रकल्पों का भ्रमण किया। इस वर्ष की उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने प्रत्येक विभाग के हर कार्यकर्त्ताओं को दिया। उन्होंने 2024-25 के लिए पेशेंट फर्स्ट की थीम पर काम करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े : बुढ़वा मंगल : दक्षिण मुखी बूडे हनुमान मंदिर में मची धूम

कार्यक्रम में डॉ. राजपूत, डॉ. पूनम अडवानी, डॉ. राजेश जोशी, डॉ. राकेश शाक्या, डॉ. नरेन्द्र पाटीदार, डॉ. नवजोत अहलुवालिया, डॉ. गौतम परमार, डॉ. आशीष बजाज समेत सदगुरु परिवार के चिकित्सकीय एवं गैर चिकित्सकीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट अपडेट : डम्पर व आटो की आमने सामने भिड़ंत, सात लोगों की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0