होली में रोडवेज ने सफर किया आसान, मंडल में 80 अतिरिक्त बसें चलाई

होली के त्यौहार पर हर कोई अपने-अपने घर पहुंचना चाहता है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाई हैं..

Mar 14, 2022 - 04:04
Mar 14, 2022 - 06:25
 0  1
होली में रोडवेज ने सफर किया आसान, मंडल में 80 अतिरिक्त बसें चलाई
रोडवेज, फाइल फोटो

बांदा,

होली के त्यौहार पर हर कोई अपने-अपने घर पहुंचना चाहता है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाई हैं और कुछ ट्रेनों की के फेरे बढ़ाए हैं। वही रोडवेज भी ने भी यात्रियों को समय से उनके घरों में पहुंचाने के उद्देश्य चित्रकूट मंडल में 80 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इनकी शुरुआत सोमवार 14 मार्च से हो गई है।

यह भी पढ़ें - सपा - भाजपा की सरकार बनने पर दो दोस्तों ने लगाई थी यह शर्त, देनी पड़ी बाइक

इन्हें गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर और मऊ के लिए 23 मार्च तक चलाया जाएगा। साथ ही 10 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले नियमित संविदा चालक व परिचालकों तथा वर्कशॉप कर्मचारियों को इसके एवज में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस बारे में परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि बांदामहोबा डिपो से 25-25, राठहमीरपुर डिपो सेे 15-15 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य मार्गों में चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर त्योहार के मद्देनजर चालक-परिचालकों सहित कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। 10 दिन तक ड्यूटी करने वाले नियमित/संविदा चालक व परिचालक को 4000, कार्यशाला कर्मचारियों को 1200, आईटीआई संविदा कार्मिकों को 600 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली के मद्देनजर बांदा स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है।यह 24 घंटे काम करेगा। 14 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्गों में दुघर्टनाग्रस्त और ब्रेक डाउन बसों के लिए तकनीकी कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें - आम आदमी पार्टी बांदा में निकालने जा रही थी तिरंगा यात्रा, प्रशासन ने इस वजह से नहीं दी अनुमति

यह भी पढ़ें - आ रही है होली, टेसू के फूलों से होली खेलना इसलिए है जरूरी

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.