आज से सजेगा उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026, मंत्री राकेश सचान करेंगे भव्य उद्घाटन
स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार...
'धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति' होगी इस वर्ष की थीम, 6 दिसंबर तक चलेगी खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी
लखनऊ। स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 27 नवंबर को होगा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर की भी विशेष मौजूदगी रहेगी।
इस वर्ष खादी महोत्सव की थीम 'धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति' रखी गई है। इसके माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों और खादी उद्योग की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खादी एवं ग्रामोद्योग उद्यमियों, कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कारीगरों और उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन
महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमी अपने तैयार उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इससे पारंपरिक कारीगरी, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सचान खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करेंगे। साथ ही खादी उद्योग के विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को मजबूत बनाने के महत्व पर भी जोर दिया जाएगा।
10 दिनों तक चलेगा महोत्सव
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित यह महोत्सव 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक चलेगा। दस दिवसीय आयोजन में खादी वस्त्रों के साथ विभिन्न ग्रामोद्योग उत्पादों और पारंपरिक शिल्पकला को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजकों का मानना है कि 'धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति' की थीम पर आधारित यह महोत्सव प्रदेश की पारंपरिक विरासत को नई पहचान देने के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महोत्सव के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने और स्थानीय उद्यमिता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
