जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने वशिष्ठ गुरुकुलम् राजापुर में आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह...

Nov 28, 2026 - 12:22
Nov 28, 2026 - 12:22
 0  1
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

एसपी ने विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने वशिष्ठ गुरुकुलम् राजापुर में आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। एसपी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बालक-बालिकाओं को भी शील्ड एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं संबंधित शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, आयोजक एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0