डीएम ने सीसी सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम...

Nov 28, 2026 - 12:19
Nov 28, 2026 - 12:20
 0  2
डीएम ने सीसी सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

एक माह में कार्य पूरा न होने पर ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के वार्ड नंबर 20 रामपुरी में बिजली पासी तिराहा से राजकुमार पासी के मकान तक तथा दशरथ के मकान से मिथलेश करवरिया के मकान तक स्वीकृत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। आगणन के अनुसार कार्य में 530 मीटर लम्बाई एवं दोनो तरफ नाली सहित 5.50 मीटर चौडाई में सी0सी0 रोड एवं नाली का कार्य स्वीकृत है। शासन द्वारा धनराशि 73.53 लाख स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष जनपद को प्रथम किश्त के रूप में पांच प्रतिशत की धनराशि 3.3919 लाख उपलब्ध कराई है। स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली के सापेक्ष लगभग 250 मीटर में नाली का निर्माण कार्य फर्म गायत्री कन्स्ट्रक्सन एण्ड सर्विसेज द्वारा कराया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में कार्य बन्द पाया गया। डीएम ने कार्य को तीव्र गति से एक माह में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराये जाने तथा एक माह में कार्य पूर्ण न कराये जाने पर सम्बन्धित फर्म, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किये जाने की कार्यवाही करने, कार्य की धीमी प्रगति होने के कारण सम्बन्धित अवर अभियन्ता का माह नवम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक डां कंचन, एसडीएम प्रदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0