चित्रकूट पब्लिक स्कूल में साइंस वंडर शो का हुआ भव्य आयोजन

मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित चित्रकूट पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक रचित अग्रवाल के मार्गदर्शन में "साइंस वंडर शो" का आयोजन...

Nov 28, 2026 - 16:17
Nov 28, 2026 - 16:18
 0  2
चित्रकूट पब्लिक स्कूल में साइंस वंडर शो का हुआ भव्य आयोजन

विद्यालय छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों को देखा, समझा

चित्रकूट। मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित चित्रकूट पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक रचित अग्रवाल के मार्गदर्शन में "साइंस वंडर शो" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें रोचक प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच से जोड़ना था।

शो में विज्ञान शिक्षक शुभम, दीपक और हिम्मत सिंह ने विद्यार्थियों के सामने कई आश्चर्यजनक प्रयोग प्रस्तुत किए। इनमें नारियल में आग लगाना, एलिफेंट टूथपेस्ट बनाना, पानी में आग जलाना और कोका-कोला का रंग बदलना जैसे प्रयोग शामिल थे। इन प्रयोगों को देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला।

शिक्षकों ने केवल प्रयोग ही नहीं दिखाए, बल्कि हर प्रयोग के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों और रासायनिक अभिक्रियाओं को भी सरल भाषा में समझाया। इससे बच्चों को यह जानने का अवसर मिला कि जो चीजें जादू जैसी लगती हैं, वे वास्तव में विज्ञान के नियमों पर आधारित होती हैं। विद्यार्थियों ने भी उत्सुकता से प्रश्न पूछे और प्रयोगों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

विद्यालय के निदेशक रचित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा और तार्किक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं व्यावहारिक आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा से भी जुड़ सकें।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सभी विज्ञान शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0