जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की हुई बैठक

सांसद कृष्णा देवी पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई...

Nov 28, 2026 - 12:16
Nov 28, 2026 - 12:17
 0  1
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की हुई बैठक

जन शिकायतों के निस्तारण को मिले सर्वोच्चा प्राथमिकता : सांसद

सांसद ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

चित्रकूट। सांसद कृष्णा देवी पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्य जिसमें बीबी रामजी योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, जल निकायों की मरम्मत नवीनीकरण और पुनरुद्धार, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कार्यक्रम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, विशिष्ट विकलांगता आईडी, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, खेलो इंडिया, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, ई-श्रम पोर्टल, विद्युत विभाग सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

सांसद ने कहा कि बीबीजीरामजी योजना के अंतर्गत जो भी कार्य कराए गए हैं उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में जो आवासों का लक्ष्य दिया गया है उन आवासों को पूर्ण कराया जाए तथा जो आवास अपूर्ण है उनकी ब्लॉकवार समीक्षा कर अधूरे आवासों को पूर्ण कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामों में सचिवों के न बैठने की बात रखी। जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का रोस्टर गांव वार बनाकर ग्राम पंचायत पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उर्वरक की समस्या पर डीएम ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष लगभग 800 मैट्रिक टन जनपद में अधिक खाद का वितरण कराया गया है। जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो फुटकर विक्रेता है वह अगर ओवररेट पर खाद की बिक्री करते हैं तो उन पर कार्यवाही कराई जा रही है। इसके साथ ही नकली खाद पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने जनपद के किसानों से कहा कि आप लोग अधिक खाद का प्रयोग अपने खेतों में ना करें प्राकृतिक खेती को अपनाएं। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। सांसद ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के कार्यों को समय से पूरा कराया जाए और सभी परियोजनाओं के माध्यम से गांव में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराई जाए तथा जो गांव की गलियां तथा सड़के पाइपलाइन डालने के दौरान खोदी गई है उनको ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि अगली माह की बैठक में दिशा के नामित सदस्यों को भी बुलाया जाए ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और बढ़ाई जा सके।

अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि समय से ट्रांसफार्मर बदले जाएं सभी अवर अभियंता उपभोक्ताओं का फोन अवश्य उठाएं। विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सेवाओं में किसी प्रकार किसी समस्या नहीं होनी चाहिए यह सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर ले। बैठक के अंत में सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम पुलकित गर्ग ने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन देते हुए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। सांसद ने सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण भी कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, सांसद प्रतिनिधि अंकुर सिंह पटेल सहित समिति के सदस्य जनार्दन सिंह, राघवेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह पटेल, सीताराम कश्यप, सोना देवी, निर्मला देवी, सुनैना देवी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0