रीता त्रिपाठी मॉडल उद्यमी के रूप में सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैन बसेरा परिसर में मेगा इवेंट अनंता..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैन बसेरा परिसर में मेगा इवेंट अनंता कार्यक्रम हुआ, जिसमें मॉडल उद्यमी के रूप में प्रिया इंडस्ट्रीज की रीता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश व समाज के लिए बेहतर योगदान करने वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें - ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी ने इस बांध परियोजना का किया लोकार्पण, और कहा एयरपोर्ट..
इनमें मॉडल उद्यमी के रूप में प्रिया इंडस्ट्रीज की रीता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। उनकी इंडस्ट्रीज द्वारा प्रिया मसाले का उत्पादन किया जाता है।
जो व्यापार में धीरे धीरे शिखर तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलबंन इस तीन थीम को समेट कर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जन कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में एसपी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लेकर शुरू किया बुंदेलखंड का दौरा
What's Your Reaction?






