हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षा की जांच

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी ....

Jul 20, 2023 - 04:00
Jul 20, 2023 - 04:03
 0  6
हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षा की जांच

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र वर्मा को किया गया नियुक्त

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी बुधवार देर रात मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

यह भी पढ़ें- उत्पीड़न का शिकार महिलाओं की पैरवी इस तरह कर रही वनांगना



उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि पटवारी भर्ती समेत कर्मचारी चयन मंडल की ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 की परीक्षा की जांच के लिए नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधिपति उक्त परीक्षा से संबंधित शिकायतों की जांच के दौरान उद्भूत अन्य प्रासंगिक बिंदुओं पर भी जांच करेंगे। जांच के निष्कर्षों के आधार पर न्यायाधिपति द्वारा यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 को राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी।



यह भी पढ़ें-किसानों के खेत से बालू माफिया जबरन बना रहे हैं रास्ता, डीएम से की शिकायत

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0