सीएम से मिले जनप्रतिनिधि, चित्रकूट के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने राजधानी लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार...
चित्रकूट। जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने राजधानी लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर चित्रकूट और तुलसी नगरी राजापुर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।
भेंट के दौरान कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनंके सुदीर्घ, यशस्वी एवं आरोग्यमय जीवन की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने प्रभु श्रीराम से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की।
बैठक में चित्रकूट के समग्र पर्यटन विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के संबंध में सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष चित्रकूट के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व को और अधिक विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा तुलसी जन्मस्थली राजापुर में रिवर फ्रंट निर्माण तथा यमुना नदी के कटान को रोकने के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणा का भी उल्लेख किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पत्र के माध्यम से उक्त परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजापुर के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का बुंदेलखंड एवं चित्रकूट क्षेत्र के प्रति विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता यहां के लोगों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चित्रकूट तथा तुलसी जन्मभूमि राजापुर के विकास को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और पर्यटन संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
