दलितों -पिछड़ो का उत्थान कर छत्रपति शाहू जी महाराज के सपनो को साकार कर रहे पीएम मोदी -चंद्र प्रकाश खरे

सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज की 147 वीं जयंती सोमवार को कोरोना गाइड लाइन के साथ बड़ी सादगी के साथ रगौली इंटर कालेज..

दलितों -पिछड़ो का उत्थान कर छत्रपति शाहू जी महाराज के सपनो को साकार कर रहे पीएम मोदी -चंद्र प्रकाश खरे
समारोह में मौजूद रहे लोग

  • सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे शाहू जी महाराज -शक्ति प्रताप सिंह

सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज की 147 वीं जयंती सोमवार को कोरोना गाइड लाइन के साथ बड़ी सादगी के साथ रगौली इंटर कालेज में मनाई गई।

समारोह में मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने श्रद्धासुमन अर्पित कर समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक शाहूजी महाराज का सम्पूर्ण जीवन शोषित -वंचित समाज के उत्थान में समर्पित रहा है।

दलितों और पिछडो को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहूजी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के सपनो को साकार कर रहे है।

सोमवार को रगौली इंटर कालेज में आयोजित जयंती समरोह में मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि शाहूजी महाराज का जीवनवृत्त बडा ही गौरवशाली रहा है।उनका सम्पूर्ण जीवन समाज केे दबे-कुचले वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित रहा है।

यह भी पढ़ें -  अद्भुत : अनाथ हो चुके चार शावकों की परवरिश कर रहा है नर बाघ

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों और पिछडो को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर सामाजिक परिवर्तन के महानायक शाहू जी महाराज के सपनो को साकार कर रहे है।

  • धूमधाम से मनाई सामाजिक परिवर्तन के महानायक की 147 वीं जयंती

विशिष्ट अतिथि रहे सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के शोषित,पीडित और वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिए समर्पित रहा है।

कहा कि शाहूजी महाराज ने शोषित और वंचित समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। उन्होने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन और विकास लाया जा सकता है।उन्होने शाहूजी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आहवान किया।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज अग्रवाल और सुनील सिंह पटेल ने  शाहूजी महाराज को दलितों, पिछडों, शोषितों एवं वंचित समाज के मसीहा बताते हुए कहा कि शाहूजी के सिंद्धातों पर चलकर ही अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सकता है।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के उदेश्य से ही वह अपने राज्य कोल्हापुर में शोषित-वंचित वर्ग के लोगों को समान भागीदारी की व्यवस्था की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें - पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन मौत से अनाथ हुए उसके चार नन्हें शावक कहां हो गए गुम

अश्वनी अवस्थी और सुशील कुमार सिंह ने कहा कि डा0 अम्बेडकर को कोलम्बियां विश्वविद्यालय में शिक्षा दिलाने का भी काम शाहूजी महाराज ने किया था। शाहूजी महाराज जैसे महापुरुषों के प्रयास से ही आज देश के दबे-कुचले वर्ग के लोगों को मान और सम्मान के साथ जीने का अवसर मिल सका है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिए कार्य कर रहे है।

समारोह के दौरान जिले के सूरजपाल श्रीवास्तव,रामपाल सिंह ,छेदी लाल सिंह ,श्रीकेशन,शिवलाल सिंह ,प्रह्लाद सिंह,केशव प्रसाद सिंह ,राजबहादुर सिंह और अयोध्या प्रसाद सिंह आदि वरिष्ठ नागरिको को उल्लेखनीय सामाजिक कार्यो के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज सेवा संस्थान द्वारा अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर अभिलाष सिंह,गौरव सिंह, पवन कुमार सैनी ,महेश्वरी सिंह ,रामहृदयस सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी पन्ना टाइगर रिजर्व की वत्सला, फिर भी गिनीज बुक में दर्ज नहीं

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0