दीपावली पर बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के 19 से अधिक सदस्यों का सम्मान

जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए पिछले आठ वर्षों से निरंतर कार्य कर रही बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को...

Nov 4, 2026 - 17:34
Nov 4, 2026 - 17:35
 0  5
दीपावली पर बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के 19 से अधिक सदस्यों का सम्मान

आठ वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में जुटी टीम को मिठाई और वस्त्र भेंट कर किया उत्साहवर्धन

बाँदा। जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए पिछले आठ वर्षों से निरंतर कार्य कर रही बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दीपावली के अवसर पर सम्मानित किया गया। लखनऊ निवासी श्रवण कुमार श्रीवास्तव की ओर से सोसायटी के सदस्यों को दीपावली उपहार स्वरूप मिठाई और वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर 19 से अधिक लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी के सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के आवास पर संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अरशद निज़ामी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाँदा रोटी बैंक सोसायटी द्वारा पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं तथा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना और कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है। उन्होंने सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के सेवाभाव की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि अरशद निज़ामी ने संस्था की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण से रोटी बैंक जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सेवाभाव से ही बाँदा रोटी बैंक लगातार आठ वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।

अध्यक्ष रिज़वान अली ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

दीपावली उपहार पाकर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रवण कुमार श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति का हाथ थामना ही मानवता की सच्ची पहचान है।

ये रहे उपस्थित: अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, सोशल मीडिया प्रभारी अख्तर किरमानी, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, महिला सचिव प्रमोद रेखा द्विवेदी, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला महामंत्री रिया खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, खाईपार के जगदीश श्रीवास, छिपटहरी के मोहम्मद सईद, मढ़िया नाका के मोहम्मद याकूब, महिला शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, आजाद नगर की फरजाना बेगम, खाईपार की राबिया खान, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, छिपटहरी के अलीमुद्दीन, सदस्य नसीम खान, अनम खान सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0