बांदा : अब कटरा चौराहे से किरण कॉलेज तक भीष्म देव दुबे मार्ग नामकरण

नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा कुछ दिन पहले बलखंडी नाका चौराहे से कटरा चौराहे तक पत्रकार स्व. बी डी गुप्ता..

Jul 21, 2022 - 08:49
Jul 21, 2022 - 08:57
 0  3
बांदा : अब कटरा चौराहे से किरण कॉलेज तक भीष्म देव दुबे मार्ग नामकरण

नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा कुछ दिन पहले बलखंडी नाका चौराहे से कटरा चौराहे तक पत्रकार स्व. बी डी गुप्ता के नाम पर सड़क का नामकरण किया गया था। उसी दिशा में अब कटरा चौराहे से किरण कॉलेज चौराहे तक सड़क का नामकरण पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के नाम किया गया है।

यह भी पढ़ें - यूपी समेत इन राज्यों में 5 दिन तक खूब होगी झमाझम बारिश

मार्ग के शिलापट का नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू द्वारा अनावरण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद स्व.भीष्म देव दुबे के पुत्र प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड भी मौजूद रहे।

bheeshm dev dubey marg banda

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि शहर के प्रमुख रोडों का नाम बाँदा के प्रमुख नामधारी लोगो के नाम से घोषित किया जायेगा। जिसके लिए शीध्र जनसामान्य से चर्चा की जायेगी। आज मुझे खुशी हो रही है अपने वार्ड के निवासी पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे एडवोकेट के नाम से इस मार्ग की घोषणा मेरे कार्यकाल मे हो रहा है। शिलापट का अनावरण भी हो रहा है। मैने उनके सान्निध्य मे काफी सीख ली है।

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे को इनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिली, छह माह में निर्माण में आयेगी तेजी

यह भी पढ़ें - उद्घाटन के पांचवें दिन ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की धंस गई सड़क, तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संध के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ,दृरिकेश मंडेला, क्षेत्रीय सभासद नीरज त्रिपाठी, जेई अरूण शर्मा ,राजेश दुबे, संतोष द्विवेदी, मो इदरीश, वैश्व वृन्दवादन गुप्त, पिंटू शुक्ला, राजेश गुप्त धर्मैश सिह संतोष श्रीवास्तव, बल्देव वर्मा, शोयब रिजवी, धीरेंद्र पाण्डे, सब्बीर सौदागर,  केपी सेन, बी लाल, अशोक वर्धन कर्ण, छेदी लाल धुरिया, शिव बली सिंह, धीरेन्द सिंह  वारिस भाई, सुकदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.