उत्तर प्रदेश में किसी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं : नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और अपराध समाप्त ...

Jul 23, 2023 - 13:31
Jul 23, 2023 - 13:32
 0  4
उत्तर प्रदेश में किसी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं : नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और अपराध समाप्त हो गया है। व्यापारियों से होने वाली चौथ वसूली, रंगदारी पर पूर्ण विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश में किसी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई हो रही है।

यह बातें उप्र सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में रविवार को मुरादाबाद में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में कही।

यह भी पढ़ें- उत्पीड़न का शिकार महिलाओं की पैरवी इस तरह कर रही वनांगना

नितिन अग्रवाल ने आगे कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता ने समस्त व्यापार मंडलों को एक मंच पर लाकर व्यापारी एकजुटता का संदेश देकर इतिहास लिख दिया है।



नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है और हमेशा भाजपा के साथ रहेगा। व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद के व्यापारियों ने खुलकर हर चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है। नगर निगम से संबंधित व्यापारियों की सभी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अरविंद अग्रवाल जॉनी ने कहा कि हम प्रदेश के एक-एक जनपद में व्यापारियों के बीच वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी और सरकार में मतभेद नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक राजेश रस्तोगी और सह संयोजक विपिन गुप्ता रहे।

यह भी पढ़ें-किसानों के खेत से बालू माफिया जबरन बना रहे हैं रास्ता, डीएम से की शिकायत

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0