आजादी का अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनसीसी..

आजादी का अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स
फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स..

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर प्रयागराज के  ब्रिगेडियर एसके सिंह सेना मेडल तथा 60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर ओपी शर्मा के दिशा निर्देश पर पंडित जवाहरलाल नेहरू कालेज बांदा व आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बांदा में फिट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत दो किमी सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें - आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी कर रहें बच्चों की जिंदगी शारदा अभियान से संवारेंगे

आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बांदा में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय के संयोजन में 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव पर एनसीसी कैडेट्स छात्रों अध्यापकों, अध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत  राजकीय इण्टर कालेज बौदा के मैदान से जिलाधिकारी आवास पं.जे.एन. डिग्री कालेज, आयुक्त के महाराणा प्रताप चौक, जिलाचिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, कचेहरी चौराहा, बस स्टैण्ड से होते हुए राजकीय इण्टर कालेज बांदा के मैदान तक दौड़ लगाई। जिसका शुभारम्भ संतोष बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी बांदा द्वारा राजकीय इण्टर कालेज बौदा के मैदान में हरी झंडी दिखाकर किया गया।

फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स..

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संतोष बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी बोंदा ने कहा आजादी दिलाने में कान्तिकारियों का बहुत बड़ा योगदान है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ व समर्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा उत्पन्न करते हैं। इसी क्रम में विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा ने कहा कि आजादी मनुष्य का सबसे बडा अधिकार है। देश को स्वतंत्र रखना एवं उसको उन्नत बनाना देश के भावी नागरिकों की जिम्मेदारी है। 

यह भी पढ़ें - बांदा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार

इसी क्रम में एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर प्रयागराज के  ब्रिगेडियर एसके सिंह सेना मेडल तथा 60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर ओपी शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार 6/60 पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बांदा की कम्पनी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत रैली निकाली गई।

फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स..

यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर महाराणा चौक जीआईसी ग्राउंड डीएम आवास तथा पुनः महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। रैली के संपन्न होने के उपरांत कॉलेज के प्राचार्य डॉ के एस कुशवाहा द्वारा फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। यह आयोजन आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य और लोगों में फिटनेस संबंधी कार्यकलापों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ के एस कुशवाहा, युवा कल्याण अधिकारी सागर वाघवानी लेफ्टिनेंट डॉ प्रत्युष मिश्रा, देवेंद्र सिंह, सचिन अग्निहोत्री विवेक त्रिपाठी, सीनियर एनसीसी कैडेट्स ज्ञानेश्वर, मनोज,योगेंद्र  अभय, कृष्णचंद्रसेन,यशवंत सिंह, अरुणेंद्र कुमार,अमित कुमार, साहिल खान,पुष्पेंद्र ,शैलेंद्र ,रश्मि शुक्ला, प्रियांशी, प्रेणा त्रिपाठी, ज्योति नामदेव,लक्ष्मी, अनामिका, छाया, सेफाली, अंजली,नीलम,मीनू प्रजापति, अंशिका, प्रिया, सोनिया थापा, इत्यादि कैडेट्स उपस्थित रहे हैं।

यह भी पढ़ें - निर्माणाधीन खटान व अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की डीएम ने समय सीमा तय की

फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1