मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, भाजपा का जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य, कार्यक्रम संयोजक नियुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 21 सितंबर तक विभिन्न स्तरों पर वृहद कार्यक्रम आयोजित..

मोदी के जन्मदिन के अवसर पर,  भाजपा का जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य, कार्यक्रम संयोजक नियुक्त
मोदी के जन्मदिन (Modi's birthday)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 21 सितंबर तक विभिन्न स्तरों पर वृहद कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक पहुंचेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व व अध्यक्षता में आयोजित होने वाले भाजपा के इस कार्यक्रम अभियान का जिला संयोजक जिला महामंत्री संजय सिंह को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा के नए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यभार संभाला, कलेक्ट्रेट में गंदगी देख भड़के

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 में जन्मदिवस पर पंडित दीनदयाल धाम पीली कोठी बांदा में प्रातः 10 बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी को संयोजक नियुक्त किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 10.30 बजे अनाथालय पर तथा 11 बजे वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल होंगे।

अनुसूचित मोर्चा द्वारा 11.30 बजे खाईपार मलिन बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके संयोजक अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक होंगे। 12 बजे दिन में मंडपम गेस्ट हाउस में युवा मोर्चा द्वारा मोदी मेला का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता को बनाया गया है। 12.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय कनवारा बाईपास में कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत को संयोजक नियुक्त किया गया है। 18 सितंबर को प्रातः 10 बजे महिला मोर्चा द्वारा महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता होंगी ।

यह भी पढ़ें - बाँदा : आनंद कुमार सिंह का स्थानांतरण, बांदा के नए डीएम होंगे अनुराग पटेल

19 सितंबर को प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता होंगे। 19 सितंबर को ही जिला के प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में प्रेस वार्ता कर, रिपोर्ट कार्ड जारी और पार्टी कार्यकर्ता ग्राम चौपाल लगाकर, पत्रक वितरण सहित जनता से संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी को संयोजक बनाया गया है। 

20 सितंबर को प्रातः 10 बजे किसान मोर्चा द्वारा ब्लाक कमासिन में 71 किसानों का सम्मान तथा अपराहन 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में 71 जवानों को सम्मानित कर जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया जाएगा। इसके लिए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह को संयोजक बनाया गया है। 20 सितंबर को ही विधायकों द्वारा अपनी अपनी विधानसभाओं में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी, इसके लिए जिला महामंत्री संजय सिंह संयोजक होंगे। जबकि 21 सितंबर को भाजपा के 22 प्रकोष्ठों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता होंगे।

यह भी पढ़ें - आपके द्वार-आयुष्मान 2.0 अभियान में, टीम घर पहुंचकर बनाएंगी गोल्डन कार्ड

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1