मध्य प्रदेश की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जबरदस्त विस्फाेट, दाे की माैत, 16 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्टरी) में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ...

Oct 22, 2024 - 06:22
Oct 22, 2024 - 06:31
 0  1
मध्य प्रदेश की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जबरदस्त विस्फाेट, दाे की माैत, 16 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्टरी) में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 16 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। वहीं एक कर्मचारी लापता है। बताया जा रहा है कि आयुध निर्माणी के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। विस्फाेट के वक्त फैक्टरी के इस भवन में सुबह की पाली में 19 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी घायलों का उपचार जारी है।

ऑर्डनेंस फैक्टरी खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में विस्फाेट हुआ है। फैक्टरी की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है, जो भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। इस विस्फाेट के बाद करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास के मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी विस्फाेट की आवाज सुनी। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी की बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। फैक्टरी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : मप्र में एक लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, दिसंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

विस्फाेट के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं, एक अन्य घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को आयुध निर्माणी खमरिया फैक्टरी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से रणधीर, श्यामलाल और चंदन नाम के कर्मचारियाें की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फाेट कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी? इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ओएफकेकी जीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, प्रबंधन के अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे हैं। अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े : अमृत भारत स्टेशन योजना : झांसी मंडल के 16 स्टेशन होंगे पुनर्विकसित

इस संबंध में एसपी, जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि इस हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें 2 लाेगाें की माैत हाे गई है और एक व्यक्ति लापता है। यह हादसा बम में फिलिंग के दौरान हुआ है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0