कृष्णा पटेल की जीत से सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में देखा गया उत्साह

लोकसभा सीट में सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल की जीत होने से सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह...

Jun 5, 2024 - 00:39
Jun 5, 2024 - 02:26
 0  4
कृष्णा पटेल की जीत से सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में देखा गया उत्साह

चित्रकूट(संवाददाता)। लोकसभा सीट में सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल की जीत होने से सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिन्होंने मतगणना स्थल के बाहर हाथ उठाकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे से गले मिल बधाई भी दी।

यह भी पढ़े : आखिरकार पूरी हुई रमेश अवस्थी की मुराद - कानपुर लोकसभा

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी कृष्ण पटेल की जीत हुई। जिसको लेकर मतगणना स्थल में सपा के पदाधिकारियों में खुशी देखा गई। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सपा विधायक अनिल यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया। सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने कहा कि जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का कार्य किया है। लोकतंत्र की जीत हुई। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के कार्यो से जनता ऊब चुकी है। जिससे अपना मत देकर विरोध जताया है।

यह भी पढ़े : मतों की गिरावट से बुंदेलखंड में प्रत्याशियों की सांसें अटकी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0