इस जिले की 3 थर्ड जेंडर पुलिस भर्ती में चयनित, कामता, नेहा और डोली अब दिखेगी वर्दी में

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कई जिलों के युवक, युवती सहित पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय..

Mar 3, 2021 - 13:38
Mar 3, 2021 - 13:40
 0  4
इस जिले की 3 थर्ड जेंडर पुलिस भर्ती में चयनित, कामता, नेहा और डोली अब दिखेगी वर्दी में

राजनांदगांव, 

  • राजनांदगांव की कामता, नेहा और डोली अब दिखेगी वर्दी में    

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कई जिलों के युवक, युवती सहित पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय को भी हिस्सा लेने का मौका मिला था। राजनांदगांव जिले के तीन थर्ड जेंडर का चयन पुलिस भर्ती में हुआ है।

जिनकों आपने कभी अपनी आजीविका के लिए ताली बाजार कर तथा घर- घर जाकर आपकी खुशियों में नाचते गाते देखा था। अब वही थर्ड जेंडर आपको पुलिस विभाग में अपनी सेवा देते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण सितंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा, जानिये यहाँ 

  • भर्ती में चयनित होने के बाद किया खुशी का इजहार  

छत्त्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस भर्ती पत्र में थर्ड जेंडर का कामल देने के बाद थर्ड जेंडरों द्वारा भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया।

कड़ी मेहनत की और लगन से पुलिस भर्ती की बौद्धिक, शारीरिक परीक्षा पास की और पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में राज्य भर से थर्ड जेंडर समुदायक के 15 लोगों का चयन हुआ।

थर्ड जेंडर समुदायक के लोगों ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार और गृह विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष विद्या राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है। वहीं राजनांदगांव से चयनिक कामता, नेहा और डोली ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

यह भी पढ़ें - अक्षय कुमार ने किया 'तड़प' फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, शेयर किया फिल्म का पोस्टर

ह‍ि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0