कलकत्ता में दुष्कर्म मामले में झांसी के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या से पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है...

कलकत्ता में दुष्कर्म मामले में झांसी के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

झांसी। कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या से पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के बाद मेडिकल प्रशासन ने सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी है, जिससे इमरजेंसी सेवाएं अनवरत जारी रह सके।

यह भी पढ़े : बांधों और नदियों की डीसिल्टिंग और तराई की नदियों को चैनलाइज कराएं : सीएम योगी

सोमवार की सुबह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने सुबह से ही इमरजेंसी सेवाएं बंद करते हुए हड़ताल कर दी। इसको लेकर बुंदेलखंड के दूर दराज से आये मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ा है। वहीं हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मांग करते हुए कहा कि उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती।

यह भी पढ़े : आपरेशन कन्विक्शन : बांदा जिले में त्वरित कार्रवाई के तहत 04 अभियुक्त 5500 रुपये के जुर्माने से दण्डित

मुख्य मांग उठाते हुए कहा कि कलकत्ता में हुई महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रकरण में उनके परिजनों को सरकार से मदद और सुरक्षा तथा न्याय मिले। डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। जहां डॉक्टर कार्य करते हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। इस दौरान डॉक्टरों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए सरकार से अपनी मांग मानने की अपील की।

यह भी पढ़े : मप्रः नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम श्री विद्यालयों के छह विद्यार्थी

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि कलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से हमारे डाक्टर काफी आहत हैं। उन्होंने हड़ताल कर अपनी मांगे सरकार को भेजी है। हड़ताल की जानकारी होने पर सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है, इमरजेंसी सेवाएं अनवरत जारी रहेंगी। मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज को कहीं कोई परेशानी नहीं होगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0