बेरोजगार युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, कल बांदा में जुटेंगी प्रतिष्ठित कंपनियां

जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने की राह आसान होने जा रही है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 5 नवंबर को शहर...

Nov 4, 2026 - 14:33
Nov 4, 2026 - 14:40
 0  17
बेरोजगार युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, कल बांदा में जुटेंगी प्रतिष्ठित कंपनियां

जेएन डिग्री कॉलेज में कल से रोजगार का महाकुंभ, डीएम ने रवाना किया प्रचार वाहन

बांदा। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने की राह आसान होने जा रही है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 5 नवंबर को शहर के पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अग्रिम ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक अभिलेख, उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां (फोटोकॉपी), बायोडाटा (रिज्यूमे) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद व आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक शिक्षित व तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0