झाँसी : कलयुगी सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कोतवाली थाना क्षेत्र में कलयुगी सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला...

Oct 31, 2024 - 01:33
Oct 31, 2024 - 01:36
 0  4
झाँसी : कलयुगी सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मां पूजा का सामान लेने निकली थी बाजार, घर पर अकेली थी बेटी

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में कलयुगी सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। घटना के दौरान किशोरी की मां बाजार में दीपावली के लिए पूजन का सामान लेने गई थी। पिता की घिनौनी हरकत के बाद किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सभी आरोपित को पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : दीपावली पर अलर्ट पर अस्पताल, रिजर्व हुए बेड!

कोतवाली क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मजदूरी करता है। वह शराबी भी बताया गया। कई साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ साल पहले ही उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला की 13 साल की एक बेटी है। महिला के पति की भी करीब 6 साल पहले मौत हो चुकी थी। मजदूर दूसरी पत्नी और सौतेली बेटी के साथ रह रहा था। किशोरी की मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा करने जाती है। बुधवार की शाम महिला अपनी नाबालिग बेटी से दीपावली के लिए पूजा का सामान लाने की बात कहकर घर से निकल गई थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत सौतेला पिता घर पहुंच गया।

उसने सौतेली बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाया। किसी से घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। यह सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में संघ प्रमुख का आगमन, तैयारियां शुरू

घटना की जानकारी पर पीड़िता की मां भी घर पहुंच गई। सभी लोग आरोपी को लेकर कोतवाली जा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस संबंध में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपित हरदेव वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0