दीपावली पर अलर्ट पर अस्पताल, रिजर्व हुए बेड!

दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शहर के सरकारी...

Oct 30, 2024 - 09:41
Oct 30, 2024 - 09:44
 0  6
दीपावली पर अलर्ट पर अस्पताल, रिजर्व हुए बेड!

लखनऊ। दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शहर के सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। दीपावली के दिन यानी 31 अक्टूबर को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं केवल दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, पर्चा बनाने से लेकर सभी प्रकार की जांच का कार्य सुबह 11 बजे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में संघ प्रमुख का आगमन, तैयारियां शुरू

सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों ने इस दिन के लिए बेड को रिजर्व कर लिया है ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में तुरंत उपचार मुहैया कराया जा सके। दीपावली के दौरान पटाखों से जलने या दुर्घटनाओं के मामलों में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर रहेंगी।

1 नवंबर को ओपीडी सेवाएं दोपहर 2 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को ओपीडी सेवाएं दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। इस दौरान सभी चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़े : उप्र में दीपावली पर 31 अक्टूबर और एक नवम्बर को अवकाश घोषित

दमकल विभाग भी दीपावली की रात विशेष मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा ताकि आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0