चित्रकूट में संघ प्रमुख का आगमन, तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 5 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट आएंगे...

Oct 30, 2024 - 06:00
Oct 30, 2024 - 06:04
 0  5
चित्रकूट में संघ प्रमुख का आगमन, तैयारियां शुरू
फ़ाइल फोटो

5 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट आएंगे मोहन भागवत

संघ पदाधिकारियों के वर्ग को करेंगे संबोधित

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 5 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट आएंगे। यहां वे संघ की बैठकों में शामिल होंगे और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के वर्ग को संबोधित करेंगे। 7 नवंबर को वे चित्रकूट से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़े : दमोह : स्कूली बच्चों ने दिखाया बड़ा दिल, दीपावली पर जरुरतमंदों को बांटा राशन किट

संघ के सूत्रों के अनुसार, सर संघचालक भागवत का ठहराव चित्रकूट के आरोग्यधाम परिसर में होगा। उनकी उपस्थिति में जिला व प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी कार्यक्रमों और संघ की कार्य योजना पर चर्चा होगी।

संघ प्रमुख के आगमन के मद्देनजर संघ पदाधिकारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बैठकों की व्यवस्था की जा रही है, और स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। माना जा रहा है कि संघ के कुछ अन्य शीर्ष पदाधिकारी भी इस मौके पर चित्रकूट में मौजूद रह सकते हैं।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता और पुत्रों को रौंदा, तीनाें की हुई मौत 

ज्ञात हो कि चित्रकूट संघ के प्रमुख आयोजनों और चिंतन शिविरों का केंद्र रहा है। संघ के राष्ट्रीय चिंतन शिविर भी यहाँ के समीपवर्ती राम वन क्षेत्र में आयोजित हो चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2