झाँसी : महिला प्रोफेसर ने अपने साथी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने बुलंदशहर के एक युवक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं..

Dec 7, 2020 - 10:05
Dec 7, 2020 - 10:15
 0  1
झाँसी : महिला प्रोफेसर ने अपने साथी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
  • बाद में बीयू की महिला प्रोफेसर का पैसा लेकर फरार हो गया आरोपित
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने बुलंदशहर के एक युवक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। नवाबाद थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर में रहने वाले आरोपित ने पहले उसके साथ दोस्ती की।
दोस्ती के बाद शादी का झांसा दिया, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसकी आड़ में बहुत सारा पैसा भी हड़प लिया और अब पैसे देने के नाम पर धमकी दे रहा है। इन सब बातों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि सन 2007 में बुलंदशहर का एक युवक अपनी पत्नि का प्रवेश दिलाने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात महिला प्रोफेसर से हुई।
युवक द्वारा बुलंदशहर में कॉलेज बनाने का प्रपोजल दोनों के बीच बातचीत की वजह बना। इस बीच युवक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका यौन उत्पीड़न किया। शादी का झांसा देकर कई बार गर्भपात भी कराया गया। इसके बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता के भोलेपन का फायदा उठाते हुए उससे रुपए हड़पना शुरू कर दिए। लाखों रुपए लेकर युवक झांसी से चंपत हो गया।
पीड़िता की माने तो जब आरोपी ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया, तब यह कहा था कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा मैं अपनी पत्नी से काफी परेशान रहता हूं। उस वक्त पीड़िता का भी अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। इस बात का फायदा आरोपित ने उठाया और पीड़िता का शोषण किया। अब जब पीड़िता अपने पैसे मांग रही है तो आरोपित साफ मुकर गया है।
आरोपित के परिवार वाले भी आरोपित का साथ देते हुए पीड़िता को धमका रहे हैं। इससे परेशान होकर पीड़िता को नवाबाद पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले में मुकद्मा दर्ज किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0