पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 के खिलाफ मुकदमा

कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ प्रदर्शन करने और बिना अनुमति ट्रैक्टर-ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले जाने पर...

Dec 28, 2024 - 11:37
Dec 28, 2024 - 11:44
 0  4
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 के खिलाफ मुकदमा
फाइल फ़ोटो : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, किसानों की कोई सुनवाई नहीं

झांसी। कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ प्रदर्शन करने और बिना अनुमति ट्रैक्टर-ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले जाने पर नवाबाद थाना पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार की देर रात कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वह शुक्रवार को कई ट्रैक्टर लेकर किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां पर खाकी के साथ उनकी झड़प भी हो गई थी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा में तैनात बरुआसागर निवासी होमगार्ड हरप्रसाद की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज की। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : महोबा : मनचला मांग रहा था बेटी का नंबर उलाहना देने पर की मारपीट, महोबा में पिता पुत्र की दबंगई आई सामने

होमगार्ड हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बिना नंबर प्लेट के चार-पांच ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसानों की भीड़ के साथ में पहुंचे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तब पूर्व मंत्री एवं उनके समर्थकों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। धमकाते हुए ट्रैक्टर को लेकर अंदर जा घुसे। ट्रैक्टर पहुंचने से वहां अफरा तफरी मच गई। नवाबाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

किसानों की कोई नहीं सुन रहा

इस संबंध में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि जनहित की बात रखना कोई गुनाह नहीं है। किसानों की समस्याओं को कोई सुन नहीं रहा है तो अपनी बात रखने के लिए वह गए थे। हम तो ट्रैक्टर लेकर गए नहीं थे। जिसे जो साधन मिला, वो आ गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन मुकदमा दर्ज करके उन्हें डराना चाहता है। वह असहायों व किसानों की आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बांदा : घर से निकली छात्रा का शव पेड़ में लटका मिला 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0