बांदा : घर से निकली छात्रा का शव पेड़ में लटका मिला 

शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकली 24 वर्षीय युवती ने घर के पास लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका पंडित जवाहरलाल नेहरू...

Dec 27, 2024 - 23:36
Dec 28, 2024 - 10:43
 0  1
बांदा : घर से निकली छात्रा का शव पेड़ में लटका मिला 

बांदा, शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकली 24 वर्षीय युवती ने घर के पास लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा थी।परिवारजन आत्महत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए, परिजन शव को घर ले गए।

घटना शहर के जरैली कोठी मुहल्ले की है, जहां बिल्लू यादव की पुत्री काजल ने घर से कुछ दूरी पर लगे पेड़ से फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो परिवार को सूचना दी। परिजन ने तत्काल फंदा काटकर काजल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

हालांकि, परिजन मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से भी दोपहर में कानपुर ले जाते समय रास्ते में चिल्ला के पास काजल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को जिला अस्पताल वापस ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काजल पं. जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। पिता और अन्य परिजनों के अनुसार, काजल को किसी प्रकार की घरेलू समस्या या परेशानी नहीं थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोतवाली निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल, यह रहस्य बरकरार है कि आखिर काजल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0