घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की 50 मीटर दूर पड़ी मिली लाश

चिरगांव थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में...

Nov 13, 2024 - 03:26
Nov 13, 2024 - 03:29
 0  2
घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की 50 मीटर दूर पड़ी मिली लाश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़े : झांसी में 50 महिलाओं की क्षमता वाले शक्ति सदन की शुरुआत जल्द

50 वर्षीय रामसखी पत्नी भूरे चिरगांव के रावतपुरा डेरा में रहती थी। बीती रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। इस मामले में मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े : कांशीराम कॉलोनी, बाँदा में कोचिंग शिक्षक की हत्या, कॉलोनी में मचा हड़कंप

वहीं चचेरी बहू पार्वती ने बताया कि 3 बजे जब वह जागी तो टॉर्च जल रही थी लेकिन चाची चारपाई पर नहीं थी। सुबह उसके पड़ोसी महिला ने बताया कि किसी का शव पड़ा है। उसने बताया कि चाची का शव निर्वस्त्र पड़ा था। गले पर चोट के निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान देखे गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी समेत सीओ मोंठ व चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही थी।

यह भी पढ़े : उप्र : ग्रह क्लेश से तंग सर्राफ व्यापारी ने पत्नी और तीन बच्चों समेत चार को जहर खिलाया, गिरफ्तार

इस संबंध में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि चिरगांव के रावतपुरा डेरा पर एक महिला का शव मिला है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पति ने पुलिस को तहरीर दे दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0