बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं, नेशनल पार्टी : सतीश चंद्र मिश्रा

बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं बल्कि नेशनल पार्टी है। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव...

Nov 15, 2024 - 06:40
Nov 15, 2024 - 06:43
 0  5
बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं, नेशनल पार्टी : सतीश चंद्र मिश्रा

कहा, किसानों और जनता को समस्याओं से भटकाने का तरीका पोस्टरवार

झांसी। बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं बल्कि नेशनल पार्टी है। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का। वह यहां सर्किट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गोपनीय समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा व सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच चल रहा पोस्टर वार किसानों और जनता को समस्याओं से भटकाने का तरीका है।

यह भी पढ़े : बाँदा : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

शुक्रवार को झांसी पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उप चुनाव में बसपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। सभी नौ सीटों पर बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा किसी की ए पार्टी, बी पार्टी या सी पार्टी नहीं है। बसपा एक नेशनल पार्टी है। बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था, ओर जनता-किसानों की मूलभूत समस्याओं का समय पर निस्तारण होता था। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव कानून व्यवस्था ओर जन समस्याओं पर होगा। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और भाजपा द्वारा लगाए गए बटेंगे तो काटेंगे और जुड़ेंगे तो जीतेंगे वाले पोस्टरवार को दोनों ही पार्टियों की मिलीभगत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये पोस्टरवार जनता व किसानों को समस्याओं से ध्यान भटकाने का रास्ता है। उन्होंने कहा आगामी चुनावों में बसपा सुप्रीमो मायावती की पूर्ववर्ती सरकार में कानून व्यवस्था और समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर जनता उन पर विश्वास करेगी। उसी पर आगे चुनाव होगा और बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : अज्ञात युवती की मौत की मिस्ट्री से उठा पर्दा, प्रयागराज में बैंकिंग की कर रही थी तैयारी बाँदा की युवती, पुलिस ने किया खुलासा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0