झाँसी : आरोप : रुपये वापस मांगने की रंजिश में अधिवक्ता को मारी गोली

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर नौ निवासी एड. देवेन्द्र यादव बीती रात अपने दोस्त के घर हंसारी गया हुआ था...

Nov 24, 2023 - 01:24
Nov 24, 2023 - 01:30
 0  2
झाँसी : आरोप : रुपये वापस मांगने की रंजिश में अधिवक्ता को मारी गोली

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर नौ निवासी एड. देवेन्द्र यादव बीती रात अपने दोस्त के घर हंसारी गया हुआ था, जहां से लौटकर वह वापस अपने घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें उसके एक हाथ में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े : सूखा, पलायन और बेरोजगारी का दंश झेलने वाले बुन्देलखण्ड में, अनाज का भरपूर उत्पादन

यह भी पढ़े : कोहरे में सुरक्षित बस संचालन को लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी

घायल देवेन्द्र ने बताया कि हमलावरों को उसने लगभग 10 से 12 लाख रुपये उधार दिए थे। उक्त रकम को वापस मांगने पर वह रंजिश मान रहे थे। संभवतः इसी रंजिश के चलते जब वह हंसारी से अपने घर जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड में टूरिज्म गतिविधियों बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस घायल को जिला चिकित्सालय ले गई। वहां से हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

पड़ताल में पता चला कि घायल द्वारा पहले भी इस प्रकार की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। प्रथम दृष्टता यह घटना सोची समझी पूर्वनियोजित योजना प्रतीत हो रही है। फिलहाल तफ्तीश जारी है। लिखित तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0