झाँसी : आप के डोर टू डोर कार्यक्रम को जनता का मिल रहा व्यापक समर्थन

आम आदमी पार्टी मंगलवार से पूरे प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटने का काम कर रही है...

Nov 22, 2023 - 08:36
Nov 22, 2023 - 08:51
 0  11
झाँसी : आप के डोर टू डोर कार्यक्रम को जनता का मिल रहा व्यापक समर्थन

लोगों ने कहा मोदी सरकार आप आदमी पार्टी को कर रही परेशान : जिलाध्यक्ष अरशद खान

जनता के मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ताओं में जोश, घर-घर जल्द पहुंचेंगे कार्यकर्ता - महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा

मोदी सरकार 2024 का चुनाव हार रही, बौखलाहट में विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है - जिला अध्यक्ष युवा आशीष पाल

झाँसी। आम आदमी पार्टी मंगलवार से पूरे प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटने का काम कर रही है। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। इस अभियान के दौरान जनता के बीच अपार जनसमर्थन मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। घर-घर पहुंचने के बाद जब कार्यकर्ताओं ने लोगों से बात की तो उनका कहना था कि हम जानते हैं कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई की छापेमारी कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। आम आदमी के इस अभियान से जुड़ने के कारण अब कार्यकर्ताओं में काम करने का उत्साह बढ़ गया है। आलम यह है कि कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़े : हलाल प्रमाणित उत्पादों के खिलाफ यूपी में छापेमारी जारी

यह भी पढ़े : उरई : इन विवाह घरो की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं विकास प्राधिकरण की टीम ने जांच की, दी कारण बताओ नोटिस

बुधवार को अभियान के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के बीच जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मोदी सरकार 2024 का चुनाव हार रही है। यह उसके नेताओं में साफ देखने को मिल रहा है। इसी बौखलाहट में सरकार विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है ताकि उनको जनता के बीच जाने से रोका जा सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम अपने अभियान के तहत प्रदेश के तकरीबन 25 लाख घरों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उप्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्बारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाटी कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : अंधेरगर्दी : हमीरपुर में नाबालिग बच्चों ने मनरेगा में चलाए फावड़े

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड के बहाने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, अब खेलेंगे सियासी पारी

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने बताया कि आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठाने वाले संजय सिंह को जेल भेज कर सरकार सोच रही है कि उसके कार्यकता खामोश बैठ जायेंगे। लेकिन यह भाजपा की गलतफहमी है हम न डरने वाले हैं न चुप बैठने वाले। 

जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके।

यह भी पढ़े : मप्र में आज से हेलमेट नहीं तो सरकारी दफ्तरों में प्रवेश नहीं

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, जिला महासचिव आर के राव, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, आशीष तिवारी, यूथ विंग जिलाध्यक्ष आशीष पाल, जिला उपाध्यक्ष महिला विंग भाग्यलक्ष्मी अय्यर, रोहित साहू, सचिन पाल, हेमंत बघेल, कुश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0