पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, भारतीय खिलाड़ियों को कार्यक्रम में दी गई शुभकामनाएं
पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रत्येक भारतीय दल के खिलाड़ियों प्रोत्साहित करने के लिए...

स्वदेशी खेलो खो खो, कबड्डी को ओलम्पिक में शामिल करने हेतु पुस्तिका का विमोचन
झाँसी। पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रत्येक भारतीय दल के खिलाड़ियों प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज से भारतीय दल के इवेंट शुरू होंगे। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सम्बन्धता उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान में भारतीय दल को प्रोत्साहित करने एवं स्वदेशी खेलो को ओलम्पिक में शामिल करने हेतु खेल पर चर्चा कार्यक्रम सर्किट हाउस झाँसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हैप्पी चावला वरिष्ठ समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि डॉ रोहित पाण्डेय कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ, ब्रजेन्द्र यादव खेल विशेषज्ञ, रवि प्रकाश परिहार मल्लखम्ब रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा की इस बार भारतीय दल अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा एवं ज्यादा से ज्यादा मैडल लेकर आएगा। इससे एक नई क्रांति युवाओं में जोश पैदा करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैप्पी चावला वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा की भारत में खेल प्रतिभाओ को कतई कमी नही है, कमी है सही समय, पर सही मार्गदर्शन की एवं संसाधन की। फाउंडेशन की गतिविधियों को देखते हुए अच्छा लगता है। जहाँ ग्रामीण परिवेश की खेल प्रतिभाओ को निशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल को बढ़ावा दे रहा एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़िओ फाउंडेशन तैयार कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि डॉ रोहित पाण्डेय कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन भारतीय टीम इस बार कुछ नया करेंगी बॉक्सिंग में इस बार ज्यादा मैडल लाने का प्रयास हमारे खिलाडी करेंगे।
यह भी पढ़े : मप्र : सागर-टीकमगढ़ में बने बाढ़ जैसे हालात, भोपाल समेत 18 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
विशिष्ट अतिथि बृजेंद्र यादव खेल विशेषज्ञ ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ओलंपिक में मैच दर मैच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पेरिस ओलम्पिक में इस बार उप्र से मात्र 7 खिलाडी ही प्रतिभाग कर रहे है।
रिंकू परिहार अध्यक्ष फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने कहा अगर स्कूलों में खेल के स्तर को सुधारा जाये तो हमारा देश आने वाले समय में चीन अमेरिका जैसी देशो को टक्कर देने का कार्य करेगा, साथ ही साथ हमारे स्वदेशी भारतीय खेलो खो खो, कबड्डी, योगा, मल्लखम्ब को वैश्विक पहचान मिले एवं ओलम्पिक में शामिल हो। जिससे मैडलों की संख्या में बढ़त हो सके।
उत्तर प्रदेश खो सीनियर टीम की महिला कोच शिवानी राय एवं उप्र टीम की खिलाडी श्वेता राय ने बताया की इस बार भी महिलाओ ने पेरिस ओलम्पिक में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस बार भी महिलाये ज्यादा पदक लाकर देश को गौरवान्वित करेंगी। कार्यक्रम में अतिथिओ द्वारा फाउंडेशन के पदाधिकारियों को ऑफिशियल ट्रैक सूट भी प्रदान किये।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित
इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक, गजेंद्र, देवेंद्र राजपूत, जयदेवी प्रजापति, इस्लाम, मृगेंद्र सिंह, आयत, वर्षा दीक्षा कबड्डी टीम, खो खो टीम के साथ साथ विभिन्न खेलो के खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार ने एवं आभार व्यक्त देवेंद्र कुशवाहा ने किया।
What's Your Reaction?






