यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की​ तिथियां घोषित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद बदले हुए तेवर में नजर आ रहे है...

Jul 25, 2024 - 04:03
Jul 25, 2024 - 04:08
 0  3
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की​ तिथियां घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद बदले हुए तेवर में नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नौकरियों के लिए बैठकें की है। इसके परिणाम स्वरूप ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की​ तिथियां घोषित हो गई हैं।

यह भी पढ़े : आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन पास : ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण बातें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होंगी। यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर 60 हजार 244 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड अपनी तैयारियों में जुट गया है।

यह भी पढ़े : खाद्य एवं रसद विभाग का बे भरोसा सर्वर बना राशन डीलर और उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल

अभी तक की तैयारियों के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो सत्र में होगी। 23 अगस्त से 25 अगस्त तक लगातार परीक्षाओं के बाद चार दिनों तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण समय अंतराल दिया जा रहा है। इसके बाद पुन: 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : फिटनेस प्रमाण पत्र न देने पर लापरवाह आरआई और एआरटीओ पर सीएम योगी ने लिया एक्शन

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0