भारतीय थल सेना अध्यक्ष ने किया सदगुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण

डॉ. बी.के. जैन को पद्मश्री सम्मान पर दी बधाई, सर्जिकल सिमुलेटर का किया लोकार्पण

May 29, 2025 - 12:12
May 29, 2025 - 12:13
 0  16
भारतीय थल सेना अध्यक्ष ने किया सदगुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण

चित्रकूट।भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को अपनी धर्मपत्नी सुनीता द्विवेदी के साथ सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के सेवाकार्यों का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने संस्थान द्वारा नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में की जा रही सेवा एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं की सराहना की और चिकित्सालय की अंतरराष्ट्रीय ख्याति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर जनरल द्विवेदी ने मोतियाबिंद एवं विट्रिओरेटिना के प्रशिक्षु चिकित्सकों हेतु स्थापित अत्याधुनिक सर्जिकल सिमुलेटर मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए विश्व स्तरीय तकनीकी संसाधनों में से एक मानी जाती है।

इसके उपरांत सेनाध्यक्ष ने गुरुपूजन एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक डॉ. बी.के. जैन को पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस विशेष अवसर पर डॉ. बी.के. जैन, श्रीमती उषा जैन एवं डॉ. ईलेश जैन ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी का स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0