स्वस्थ रहना है तो रासायनिक से होना होगा दूर : कृषि मंत्री

मुख्यालय कर्वी से सटे बेड़ीपुलिया स्थित चैम्पियन फार्मर योगेश जैन के फार्म हाउस श्याम कृपा मे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य...

Jul 23, 2024 - 00:34
Jul 23, 2024 - 00:37
 0  1
स्वस्थ रहना है तो रासायनिक से होना होगा दूर : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने श्याम कृपा में देखा प्राकृतिक खेती-बागवानी

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे बेड़ीपुलिया स्थित चैम्पियन फार्मर योगेश जैन के फार्म हाउस श्याम कृपा मे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गो आधारित प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों के बीच गोष्टी की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर बासमती धान के बेड लगाने की रोपाई शुरू कराई। इस दौरान लाल चंदन व रुद्राक्ष को सावन के पहले सोमवार में भोलेनाथ को समर्पित किया। यहां पर किए जा रहे गोपालन को देखा। गायों को गुड़ खिलाया। सोलर प्लांट, अमरुद, आवला, मुसम्मी आदि की बागवानी देखी।

यह भी पढ़े : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

उन्होंने किसानों से कहा कि भविष्य प्राकृतिक खेती का है। यदि स्वस्थ रहना है तो रासायनिक से दूर होना होगा कहा कि यहां से लोग प्रेरणा लेकर जाएं। कार्यक्रम में उप कृषि निर्देशक राजकुमार, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, महामंत्री आलोक पांडेय सहित कृषि अधिकारी व किसान मौजूद रहे। आयोजन में महेश जैन, सुनील अग्रवाल, मलखान, मनोज, जवाहर, कृषि विभाग से गोविंद सोनकर, आरके चोरिहा का योगदान रहा।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांवड़ रूट पर दुकानदारों ने हटाई नेमप्लेट, विपक्ष सरकार पर हमलावर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0