राठ रोडवेज डिपो में सीनियर क्लर्कों को भावभीनी विदाई
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के राठ डिपो में सीनियर क्लर्क ओमप्रकाश वर्मा एवं मुबीन अहमद खां की सेवा निवृत्ति के...
सेवानिवृत्त ओमप्रकाश वर्मा व मुबीन अहमद खां का सम्मान समारोह आयोजित
राठ (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के राठ डिपो में सीनियर क्लर्क ओमप्रकाश वर्मा एवं मुबीन अहमद खां की सेवा निवृत्ति के अवसर पर रोडवेज परिसर में एक भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिपो के कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान महोबा के पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह यादव एवं सीनियर फोरमैन सईद ने शेरो-शायरी के माध्यम से दोनों कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा की, जिससे माहौल भावनात्मक हो गया। वहीं लखनऊ से पधारी वरिता वर्मा ने ग़ज़ल प्रस्तुत कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
डिपो इंचार्ज निखिल वर्मा एवं वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने भी ओमप्रकाश वर्मा और मुबीन अहमद खां द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ, अनुशासित और समर्पित कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने निगम की सेवा में निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री शेर सिंह गौतम, शाखाध्यक्ष इसरार मोहम्मद (गुड्डू), शाखा उपाध्यक्ष शफीक खान, संगठन मंत्री मो. नियाज खां सहित शहबाज अंसारी, तृप्ति गुप्ता, धीरज गुप्ता, शाहिद बेग, आसमा खातून, शकील अहमद, डौली कुशवाहा, लक्ष्मी प्रसाद, सुकरती कुमार, आशीष कुमार, नीरज कुमार, गोविंददास, श्याम सुंदर, सर्वेश मिश्रा, सुधीर कुमार, आशीष वर्मा, अमित सिंह, शरीफ अहमद खां सहित बड़ी संख्या में चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना के साथ किया।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
