अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज (महिला प्रकोष्ठ)की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी ज्योति ब्रजेंद्र गुप्ता

नगर के मुहल्ला पठानपुरा निवासी ज्योति ब्रजेंद्र गुप्ता को अभी कुछ दिन पहले नगर के उत्सव पैलेस में हुये अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज...

Jan 17, 2026 - 16:48
Jan 17, 2026 - 16:50
 0  1
अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज (महिला प्रकोष्ठ)की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी ज्योति ब्रजेंद्र गुप्ता

राठ(हमीरपुर)। नगर के मुहल्ला पठानपुरा निवासी ज्योति ब्रजेंद्र गुप्ता को अभी कुछ दिन पहले नगर के उत्सव पैलेस में हुये अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारणी सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने सर्वसम्मति से उन्हें महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया था। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति ब्रजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके सामाजिक संगठन ने जो दायित्व उन्हें दिया है वह उसमें खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुये समाज के उत्थान के लिये जी जान लगा देंगी। इसके साथ ही समाज के लोगों के शोषण होने पर वह उनके सहयोग में सबसे पहले खड़ी नजर आयेंगी। 

इस दौरान आँचल अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंजली गुप्ता, संगठन मंत्री पुष्पा गुप्ता, पूजा गुप्ता, निधि गुप्ता सहित विधायक मनीषा अनुरागी, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, महेंद्र शर्मा (गाँधी), अनुज सक्सेना, मुकेश गुप्ता, राजकिशोर आर्य, राहुल सचान व दीपू मुंशी ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिला बधाई दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर... 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0