बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया

बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा सशक्तिकरण...

Feb 2, 2026 - 18:00
Feb 2, 2026 - 18:01
 0  4
बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया

युवा सशक्तिकरण, शिक्षा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का लिया संकल्प

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद

राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त कर्नल प्रेमप्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैप्टन मोहन सिंह ने की। इस अवसर पर सूबेदार के.एम. पाण्डेय, सार्जेंट धर्मशील द्विवेदी, हवलदार रविन्द्र शर्मा, सूबेदार रामनरेश सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन की नींव लगभग तीन वर्ष पूर्व जनपद महोबा में रखी गई थी, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को संगठित कर समाज सेवा, युवाओं के मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के कार्यों को बढ़ावा देना है।

स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग में अंजना (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय), माया (तृतीय), निहारिका (चतुर्थ), रचना (पंचम), दिव्या (षष्ठ), श्वेता (सप्तम), साक्षी कुशवाहा (अष्टम), अंजनी (नवम) एवं ईशा (दशम) को सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं बालक वर्ग में प्रिंस कुमार (प्रथम), शिवम सक्सेना (द्वितीय), जीतेंद्र (तृतीय), ध्रुव (चतुर्थ), अजीत सिंह परिहार (पंचम), लवकुश कुमार (षष्ठ), उमेश राजपूत (सप्तम), प्रदीप राजपूत (अष्टम), अनिल कुमार (नवम) एवं राममिलन (दशम) को सम्मानित किया गया।

अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा और अनुशासन ही सशक्त समाज की नींव है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0