बांदा में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

जनपद के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका परिषद बांदा...

Jul 21, 2026 - 10:32
Jul 21, 2026 - 10:33
 0  46
बांदा में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

अनथुवा में ₹41 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा

कालका देवी मंदिर परिसर का ₹1.72 करोड़ से होगा कायाकल्प, तालाब सुंदरीकरण से लेकर गेस्ट हाउस तक बनेंगे

धार्मिक, सामाजिक और शहरी विकास को मिलेगी नई गति, जनसुविधाओं पर सरकार का विशेष फोकस

बांदा। जनपद के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू ने करोड़ों रुपये की जनहितकारी विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड महुआ की ग्राम पंचायत अनथुवा में लगभग ₹41 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (बारात घर) का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

इसके बाद नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत मोहल्ला खुटला स्थित कालका देवी मंदिर परिसर के समग्र अवस्थापना विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब ₹1.72 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत तालाब का सुंदरीकरण, भव्य कला मंच, शौचालय, अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) तथा आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिलने के साथ श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बांदा सदर विधानसभा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता धार्मिक स्थलों का विकास, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा जनसुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे कराए जाएंगे, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू ने कहा कि नगर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा और नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में ममता मिश्रा, राजभवन उपाध्याय, पंकज रैकवार, पुष्कर द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह शैलू, रामललन द्विवेदी, विनय कुशवाहा, महाराज नारायण द्विवेदी, द्वारिका सोनी, राजू मसुरहा, राकेश गुप्ता दद्दू, रज्जन गुप्ता, अंकित बासू, शीलू लखेरा, चन्द्रभूषण सोनी, कुलदीप नामदेव, दिनेश शुक्ला, दुर्गा सोनी, इन्द्रजीत राजपूत, विष्णूदत्त पाठक, राहुल सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, रंजीत सिंह, विष्णू सिंह, मुन्ना सिंह, महेश द्विवेदी, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित नगर पालिका परिषद के सभासद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0