जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई गोली, हालत गंभीर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान की नारा सिटी में भाषण दे रहे थे और इसी दौरान वह गिर गए...

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई गोली, हालत गंभीर
पूर्व पीएम, शिंजो आबे, जापान

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान की नारा सिटी में भाषण दे रहे थे और इसी दौरान वह गिर गए। जापान के मीडिया हाउस एनएचके ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर मौजूद लोगों ने उनके शरीर से खून बहता हुआ देखा और मीडिया हाउस एनएचके के रिपोर्टर गोली की आवाज भी सुनी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने जापानी मीडिया के हवाले से कहा है कि 67 वर्षीय पूर्व विश्व नेता की हालत काफी गंभीर है और उनके बचने की उम्मीद कम है। बता दें कि शिंजो आबे को गोली मारने के संदेह में नारा शहर के रहने वाले एक 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया गया है।

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक बंदूक भी जब्त की है। जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। जापानी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि संदिग्ध, 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया, समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

वहीं जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री करीब साढ़े 11 बजे देश को संबोधित करेंगे और शिंजो आबे पर जानकारी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक आबे की हालत गंभीर है लेकिन अस्पताल या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.29 बजे) की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे शहर की एक सड़क पर भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

यह भी पढ़ें - बंदर ने पतंग उड़ाया, लड़ाया, वो..काटा.. वीडियो खूब हुआ वायरल

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर पड़े।शुरुआती खबरों में बताया गया है कि वह घायल हो सकते हैं। वहां मौजूद एक एनएचके रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और शिंजो आबे के शरीर से खून बहते हुए भी देखा।”

वहीं जापान के एक अन्य मीडिया हाउस ने बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे के ऊपर हमला हुआ है। द जापान टाइम्स ने जानकारी देते हुए बताया, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को करीब 11.30 बजे (जापान के समयानुसार) हिरासत में ले लिया है।”

यह भी पढ़ें - फिर साथ नजर आये अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत की पुष्टि

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनके मौत की पुष्टि की है। बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
2
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0